गाजियाबाद में बिना समाधान के बंद हो रही शिकायतें

जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण का आरोप, फुटपाथ से नहीं हटा अतिक्रमण 

साहिबाबाद।
जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों का फर्जी निस्तारण नगर निगम के अधिकारी कर रहे हैं। वसुंधरा निवासी अमित किशोर ने आरोप लगाते हुए बताया कि पोर्टल पर शिकायत या समस्या को बिना समाधान किए है निस्तारित दिखा देते हैं। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को भी शिकायत दी है।
अमित किशोर ने वसुंधरा सेक्टर-11 के आवास विकास मार्केट में फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत की थी। इसमें बताया गया था कि फुटपाथ पर खंभे और गमले रखकर रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे पैदल चलने वालों को सड़क पर चलना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर शिकायत दर्ज हुई। विभाग ने इस पर आख्या लगा दी और नोटिस जारी करने की बात कही और इसे निस्तारित बता दिया। उन्होंने बताया कि फुटपाथ से अतिक्रमण नहीं हटा और समस्या जस की तस रह गई।
नोटिस का पालन हुआ या नहीं यह देखे बिना ही अधिकारियाें ने पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने मांग की है कि पोर्टल का नाम बदलकर जन निस्तारण कर देना चाहिए। जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि जल्द ही फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।


ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने