गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के मास्टर पार्क इलाके में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय बिल्डर सीताराम उर्फ पाल बिल्डर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि गोली बिल्डर को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीताराम अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने आते ही उन पर फायरिंग कर दी। सीताराम के मुताबिक गोली उनके बेहद करीब से गुजर गई और वह किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।
गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ जुटती देख दोनों हमलावर स्कूटी से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों की स्कूटी की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा हुआ था, जिससे वाहन का नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
पुलिस का कहना है कि फायरिंग के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags
गाजियाबाद