दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का ई-रिक्शा और चाकू बरामद

थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने की गिरफ्तारी, दोनों आरोपी दिल्ली और लोनी के निवासी


गाजियाबाद।
थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार, शनिवार को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सर्विस रोड स्थित गंदे नाले के पास से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान साबेज पुत्र लियाकत अली निवासी बलराम नगर, थाना लोनी तथा अजमत पुत्र अजीमुद्दीन निवासी लाल बत्ती के पास, थाना सीमापुरी, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा और एक अवैध चाकू बरामद किया। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उक्त ई-रिक्शा उसी दिन वजीराबाद रोड क्षेत्र से चोरी किया था और उसे किसी सुरक्षित स्थान पर छिपाने की फिराक में थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। बरामद चाकू के बारे में आरोपियों ने बताया कि वह उसे अपनी सुरक्षा और लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से साथ रखते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने