राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना ने धूमधाम से मनाया संजय गहलोत का जन्मदिन


नई दिल्ली।
राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना द्वारा लाजपत नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर तथा गीता कॉलोनी कार्यालय में दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष संजय गहलोत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल चुड़ियाला ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी एवं एमसीडी पर्यावरण सहायिका यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संजय गहलोत का फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ, पटका पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप से केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। अपने संबोधन में संजय गहलोत ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ जैसे कार्यक्रम नहीं मनाते, लेकिन संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से वह भावुक हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का कोई भी कार्यकर्ता दिन हो या रात, किसी भी समय उन्हें पुकारेगा तो वह उसके साथ खड़े मिलेंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान सुरेंद्र सिंह चंदेल ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वीर सिंह बेदी को राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं एमसीडी पर्यावरण सहायिका यूनियन की प्रतिनिधि पूनम सिंह का भी विशेष सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि संजय गहलोत ने अपने कार्यकाल में सफाई कर्मचारियों और समाज के लोगों की अनेक समस्याओं के समाधान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें समाज सेवा का अवसर आगे भी दिया जाए ताकि शेष कार्यों को पूरा किया जा सके।
कार्यक्रम में अनिल चुड़ियाला, प्रमोद मेहरौलिया, राकेश लीडर, राजेश गांधी, राहुल टाक, कमलेश बेनीवाल, संगीता, यशपाल, संजय, नितिन बागड़ी, संदीप सांवरिया, अजीत चंदेल, प्रमोद ऊंटवाल, राजेंद्र भगवाने, पिंकी सूद, संजय चंदेल, धर्मेंद्र, मनोज तथा वेद प्रकाश चंडालिया सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना एवं एमसीडी पर्यावरण सहायिका यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संजय गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा सामूहिक भोज में भाग लिया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने