वेव सिटी में भारत पेट्रोलियम के नए पेट्रोल पंप का शुभारंभ

डीएसओ अमित तिवारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, निवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधा


गाजियाबाद।
नेशनल हाईवे स्थित वेव सिटी के सेक्टर-5 में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के नए पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अमित तिवारी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम के टेरिटरी मैनेजर अमित सिंह, वेव सिटी के सीओओ सी.जे. सिंह, सीईओ भूपेंद्र चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर वेव सिटी के निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेव सिटी के सीओओ सी.जे. सिंह ने कहा कि वेव सिटी एक आधुनिक एवं हाईटेक टाउनशिप है, जहां निवासियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-5 में पेट्रोल पंप की स्थापना से अब स्थानीय निवासियों को ईंधन संबंधी सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनका समय और सुविधा दोनों बचेंगे।
मुख्य अतिथि डीएसओ अमित तिवारी ने पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाओं से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। कार्यक्रम में भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों, वेव सिटी प्रबंधन तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। उद्घाटन के साथ ही पेट्रोल पंप को आम जनता के लिए संचालित कर दिया गया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने