मौसेरी बहन ने दर्ज कराया था मुकदमा; पिस्टल से मारी थी गोली
गाजियाबाद। लोनी थाना पुलिस ने चर्चित नितिन हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी शिवा पुत्र अमरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह प्रेम संबंध और उससे उपजा विवाद था।
पुलिस के अनुसार, 27 मई 2026 को चांद पुत्र ओमपाल ने लोनी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके चचेरे भाई नितिन पुत्र सोमपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले में आशुतोष और तनिष पुत्रगण वचन सिंह को नामजद किया गया था। शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने 30 मई 2026 को मामले में वांछित आरोपी आशुतोष, तनिष और मुकुल त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस फरार आरोपी शिवा की तलाश में जुटी हुई थी।
सोमवार को लोनी पुलिस ने शिवा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। शिवा ने बताया कि मुख्य आरोपी आशुतोष उसका मौसेरा भाई है। मृतक नितिन उसकी मौसेरी बहन को अपने साथ ले गया था, जिसके संबंध में सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि बाद में युवती की बरामदगी होने पर उसने नितिन के पक्ष में बयान दिया था, जिसके चलते मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई थी। आरोपी के मुताबिक, इस घटना के बाद नितिन क्षेत्र के गांवों में उसके मौसेरे भाइयों की लगातार बदनामी कर रहा था। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना। इससे नाराज होकर आशुतोष ने अपने दोस्त मुकुल त्यागी और तनिष के साथ मिलकर नितिन की हत्या की योजना बनाई।

योजना के तहत शिवा ने नितिन को बंथला नहर के पास बीयर पीने के बहाने बुलाया। चूंकि दोनों की पहले से जान-पहचान थी, इसलिए नितिन वहां पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, मौके पर पहले से मौजूद आशुतोष, तनिष और मुकुल त्यागी ने बीयर पार्टी के दौरान नितिन को पिस्टल से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। प्रेम प्रसंग से उपजे विवाद और कथित बदनामी के चलते रची गई इस साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया है।
Tags
गाजियाबाद