ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद में पीट-पीटकर की गई थी मेट्रो गार्ड की हत्या, मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार किए गए आरोपी
नई दिल्ली/ मुजफ्फरनगर। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद में दिल्ली मेट्रो के एक सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आठ आरोपितों को मुजफ्फरनगर में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी वारदात के बाद देहरादून-ऋषिकेश भागने की योजना बना रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बागपत के खेकड़ा निवासी पंकज धामा, पुत्र राजेंद्र धामा, दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे। शुक्रवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह शनिवार सुबह करीब सात बजे अपने घर जाने के लिए शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ने को लेकर उनका कुछ युवकों से विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने पंकज धामा के साथ बेरहमी से मारपीट की और उन्हें गंभीर हालत में स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर जीआरपी ने घायल पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद दिल्ली जीआरपी ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी योगा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर फरार हुए हैं। इसके बाद पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की जीआरपी ने उत्तर प्रदेश के सभी जीआरपी थानों को अलर्ट जारी कर दिया। मुजफ्फरनगर जीआरपी थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि योगा एक्सप्रेस में तैनात सुरक्षा एस्कॉर्ट से संपर्क किया गया। ट्रेन के मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सामान्य कोच में यात्रा कर रहे आठ आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोहित पुत्र कैलाश, सागर पुत्र पप्पू, हर्षित पुत्र हरवीर, निशांत पुत्र महेंद्र, जीवन पुत्र दिलीप, प्रिंस पुत्र धर्मेंद्र, आकाश पुत्र सुरेंद्र और रोहित पुत्र राजू के रूप में हुई है। सभी आरोपी नई संजय अमर कॉलोनी, विश्वास नगर, शाहदरा (दिल्ली) के निवासी बताए गए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वारदात के बाद योगा एक्सप्रेस से देहरादून या ऋषिकेश भागकर छिपने की योजना बना रहे थे। हालांकि, जीआरपी की सतर्कता के चलते उन्हें मुजफ्फरनगर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन की जीआरपी सभी आरोपितों को अपने साथ ले गई है। आरोपितों के खिलाफ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tags
दिल्ली