गाजियाबाद। जिला प्रशासन के निर्देशन में सोमवार को पांच दिवसीय सिविल डिफेंस वार्डन एवं अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के निर्देशानुसार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वार्डनों को आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन संबंधी व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अपर जिलाधिकारी नगर विकास कश्यप, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, उपनियंत्रक अनुराधा सिंह तथा सहायक उपनियंत्रक नेम सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व डिविजनल वार्डन ए.के. जैन और ए.के. ठाकुर द्वारा किया गया।
उद्घाटन सत्र में अधिकारियों ने नागरिक सुरक्षा संगठन की भूमिका, आपातकालीन परिस्थितियों में वार्डनों की जिम्मेदारियों तथा अग्निशमन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार तथा आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में डिप्टी डिवीजनल वार्डन अशोक कुमार, कार्यालय सहायक किशोरलाल, स्टाफ ऑफिसर रमन सक्सेना, आईसीओ विनोद कुमार शर्मा, एम.पी. रेड्डी, पोस्ट वार्डन रिजर्व दीपक तोमर, प्रदीप बघेल, महेश चौधरी, प्रदीप शर्मा, शकील अहमद, संतोष नामदेव, देवेंद्र शर्मा, आकाश नामदेव, अनुराग तोमर, अपूर्व अग्रवाल, संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए व्यवहारिक अभ्यास भी कराया जाएगा, जिससे नागरिक सुरक्षा तंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वार्डनों को आधुनिक आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन तकनीकों से अवगत कराया जाएगा।
Tags
गाजियाबाद