मेट्रो निर्माण के चलते था बंद, खुलने के बाद जनता को मिली बड़ी राहत
साहिबाबाद। आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीआईएसएफ रैंप रोड का कार्य पूर्ण होने के बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र में लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मेट्रो प्रोजेक्ट सेक्टर-62 के जनरल मैनेजर वरुण माथुर की सलाह पर पुलिस उपायुक्त यातायात, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रैंप रोड को खोलने का निर्णय लिया गया। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन एवं सतत प्रयासों के बाद यह मार्ग यातायात के लिए सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।
सीआइएसएफ रैंप रोड का कार्य पूरा होने के बाद रविवार को इसे यातायात के लिए खोल दिया गया। यह निर्णय मेट्रो प्रोजेक्ट सेक्टर-62 के जनरल मैनेजर वरुण माथुर की सलाह और पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन के सतत प्रयास से लिया गया। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और रोज लग रहे जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
बता दें कि मेट्रो निर्माण कार्य के चलते लंबे समय सीआइएसएफ के पास एनएच-9 की सर्विस रोड बंद की गई थी। इससे इंदिरापुरम में जाम की समस्या भी बनी हुई थी। मेट्रो निर्माण कार्य के चलते एनएच-9 से सीआइएसएफ रोड को जोड़ने वाली स्लिप रोड प्रभावित थी। सुबह और शाम को पीक आवर्स में जाम की अधिक शिकायत यातायात अधिकारियों को मिल रही थीं।

डीसीपी यातायात ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के जनरल मैनेजर से इस संबंध में वार्ता की गई और रविवार से रोड को खोलकर यातायात सुचारू कराया गया। इस मौके पर यातायात निरीक्षक संजीव सिंह चौहान भी उपस्थित रहे और उन्होंने यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सीआइएसएफ रैंप रोड के खुलने से दैनिक आवागमन आसान होगा और समय की बचत के साथ-साथ लोगों को जाम की परेशानी से भी निजात मिलेगी।
Tags
गाजियाबाद