काजीपुरा के जंगल में 25 वर्षीय युवती का मिला शव, गला रेतकर हत्या की आशंका

घसीटने के मिले निशान; शिनाख्त और जांच में जुटी वेव सिटी थाना पुलिस

गाजियाबाद।
वेव सिटी थाना क्षेत्र के काजीपुरा जंगल में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात युवती का शव मिला। लगभग 25 वर्षीय युवती का शव खेत में मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक पुलिस जांच में युवती के गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे गला रेतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मृतका की पहचान करने और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 23 जुलाई को सुबह 9:07 बजे पीआरवी के माध्यम से वेव सिटी पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि काजीपुरा के एक खेत में फसल के बीच किसी को घसीटकर ले जाने के निशान हैं और फसल भी टूटी हुई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच के दौरान खेत से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया। एसीपी पाल ने आगे बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। महिला की पहचान और घटनाक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने