AKTU के दीक्षांत समारोह में आईपीईसी गाजियाबाद के छात्र का स्टार्टअप सम्मानित

छात्र सोनू भगत के स्टार्टअप को मिला 'बेस्ट टेक-इनोवेशन स्टूडेंट स्टार्टअप अवॉर्ड'

साहिबाबाद।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ के 24वें दीक्षांत समारोह में गाजियाबाद स्थित इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज (आईपीईसी) के छात्र सोनू भगत के स्टार्टअप 'डर्माशुद्धि एलएलपी' को 'बेस्ट टेक-इनोवेशन स्टूडेंट स्टार्टअप अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक आधारित नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
लखनऊ में आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोनू भगत को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के चेयरमैन अरविंद सिंह साहनी, प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री ई. आशीष पटेल, प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शनमुगा सुंदरम तथा एकेटीयू के कुलपति डॉ. जे.पी. पांडेय भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक आधारित समाधान विकसित किए: कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, डर्माशुद्धि एलएलपी ने अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित किए हैं। स्टार्टअप ने तकनीकी नवाचार और छात्र उद्यमिता का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। संस्थान का कहना है कि यह उपलब्धि स्टार्टअप की अनुसंधान, तकनीकी विकास और समाजोपयोगी नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कॉलेज परिवार ने दी बधाई: इस उपलब्धि पर आईपीईसी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ. डी.के. शर्मा, आईपीईसी-टीबीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) साजिद रज़ा तथा सपना शर्मा ने स्टार्टअप टीम और छात्र सोनू भगत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल छात्र, बल्कि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी नवाचार एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने