रोहिणी क्षेत्र में एक और टारगेट किलिंग को अंजाम देने जा रहे थे, दिल्ली क्राइम ब्रांच की सतर्कता से टली बड़ी वारदात
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (एनआर-II) ने बवाना के चर्चित जोगिंदर उर्फ काला हत्याकांड का खुलासा करते हुए हिमांशु उर्फ भाऊ–विक्की उर्फ हड़ाल गैंग के दो शार्प शूटरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बवाना निवासी हर्ष वासने (19) और विपिन उर्फ श्याम सुंदर (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी 18 जुलाई को पूठ खुर्द में हुई जोगिंदर उर्फ काला की हत्या के मुख्य हमलावर हैं। जोगिंदर पूठ खुर्द में एक पानी के प्लॉट पर मौजूद थे। उसी दौरान हमलावर वहां पहुंचे और उन पर कई राउंड फायरिंग की थी। गोली लगने से जोगिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने बताया कि 29 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी चोरी की स्कूटी पर सवार होकर रोहिणी क्षेत्र में एक और टारगेट किलिंग को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर सेक्टर-29, रोहिणी के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर स्कूटी के पीछे बैठे आरोपी हर्ष वासने ने एएसआई प्रवीण दहिया पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली एएसआई की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई और दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे तथा एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई। इसके अलावा हर्ष के पास से एक डायरी भी मिली, जिसमें दो लोगों के नाम और उन्हें जान से मारने संबंधी धमकी भरे संदेश लिखे हुए थे।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गैंग के सरगना हिमांशु उर्फ भाऊ और विक्की उर्फ हड़ाल के निर्देश पर रोहिणी क्षेत्र में दो अन्य लोगों की हत्या की योजना बनाई गई थी। पुलिस का मानना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। जांच में यह भी सामने आया कि जोगिंदर उर्फ काला की हत्या से पहले आरोपियों ने कई दिनों तक उसकी रेकी की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे ताकि पुलिस से बच सकें। क्राइम ब्रांच का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और हत्या की साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Tags
दिल्ली