कंट्रोल रूम और ड्रोन से हर गतिविधि पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं व्यवस्थित संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस ने हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू की है। यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ कंट्रोल रूम, आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम तथा ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कांवड़ कंट्रोल रूम से यात्रा मार्गों, कांवड़ियों की संख्या तथा संभावित व्यवधानों पर वास्तविक समय (रियल टाइम) में नजर रखी जा रही है। वहीं आईटीएमएस कंट्रोल रूम के माध्यम से यातायात प्रवाह, ट्रैफिक सिग्नलों और प्रमुख मार्गों की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर आवश्यकतानुसार यातायात का संचालन किया जा रहा है।
इसके अलावा संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के जरिए हवाई निगरानी की जा रही है। ड्रोन से प्राप्त लाइव फुटेज के आधार पर भीड़ का घनत्व, सुरक्षा व्यवस्था तथा किसी भी आपात स्थिति पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
Tags
गाजियाबाद
