एमएमएच बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति की दस्तक, छात्राओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण का का पाठ पढ़ाया
गाजियाबाद। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली नगर) उपासना पाण्डेय ने कोतवाली नगर मिशन शक्ति टीम के साथ थाना क्षेत्र स्थित एमएमएच बालिका विद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा, छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य आपात स्थिति में बिना घबराए तत्काल पुलिस और संबंधित विभागों की सहायता लें। इसके लिए उन्हें विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को यूपी-112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) तथा 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इनके उपयोग की प्रक्रिया समझाई। साथ ही छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, साइबर ठगी से बचने, आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया और भरोसा दिलाया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है।

Tags
गाजियाबाद