देशभक्ति गीतों और चित्रकला के जरिए कारगिल वीरों को दी गई श्रद्धांजलि
नई दिल्ली/गाजियाबाद। 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एनसीआरटीसी ने भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और बलिदान को नमन करते हुए शनिवार को बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, एनसीआरटीसी के अधिकारी और स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारगिल युद्ध के वीर सेनानी एवं 4 जाट रेजिमेंट के पूर्व अधिकारी कर्नल राजेश त्यागी (सेवानिवृत्त) रहे। सेना मेडल सहित कई सैन्य सम्मानों से सम्मानित कर्नल त्यागी वर्तमान में सुभारती डिफेंस अकादमी के निदेशक हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव साझा करते हुए भारतीय सैनिकों की वीरता और त्याग की गाथाएं सुनाईं। साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनकर अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
युवा पीढ़ी को कारगिल विजय दिवस के महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से "गार्डिंग द बॉर्डर्स" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने अपनी चित्रकृतियों के माध्यम से देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। प्रतियोगिता में बनाई गई चुनिंदा चित्रकृतियों को बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों और आमजन के अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा बैंड 'अभिगर्व' ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। कलाकारों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों से टाइगर हिल सहित कई महत्वपूर्ण चोटियों को मुक्त कराकर देश की सीमाओं की रक्षा की थी। वर्ष 2026 इस ऐतिहासिक विजय का 27वां वर्ष है।
एनसीआरटीसी का कहना है कि नमो भारत स्टेशनों को केवल यातायात का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के जीवंत मंच के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम भी इसी पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और भारतीय सैनिकों के पराक्रम व बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।