नोएडा पुलिस के मेडल विजेता खिलाड़ियों पर पुरस्कारों की बारिश

सीपी लक्ष्मी सिंह ने विजेताओं  को नकद राशि देकर किया सम्मानित

नोएडा।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर  ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले नोएडा पुलिस के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।
पुलिस कमिश्नर ने 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 (मुरादाबाद) तथा तृतीय भारतीय पुलिस योग प्रतियोगिता (करनाल, हरियाणा) में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
सम्मानित खिलाड़ियों में आरक्षी विवेक गुप्ता को बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में 7 स्वर्ण पदक जीतने पर 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। महिला मुख्य आरक्षी रूबी मिश्रा को 3 स्वर्ण पदक जीतने पर 50,000 रुपए, मुख्य आरक्षी रूपेश को 2 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक जीतने पर 40,000 रुपए, आरक्षी आकाश को 2 स्वर्ण पदक जीतने पर 40,000 रुपए तथा मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार को तृतीय भारतीय पुलिस योग प्रतियोगिता में 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतने पर 40,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और अनुशासन से न केवल गौतमबुद्धनगर पुलिस बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने