नन्हे हाथों ने थामा हरियाली का संकल्प

रश्मि पब्लिक स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश 

गाजियाबाद। साहिबाबाद के पंचशील एक्सटेंशन के-ब्लॉक के पास प्लॉट नंबर-5 स्थित रश्मि पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रद्धा बिष्ट के नेतृत्व में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों और समर्पित शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ एक प्रेरणादायक पौधारोपण अभियान चलाया।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर पौधे लगाए और संकल्प लिया कि वे इन पौधों की देखभाल भी करेंगे। विद्यालय परिसर एक पेड़ – एक जीवन के संदेश से गूंज उठा  बच्चों ने कहा कि यदि धरती को हरा-भरा बनाना है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा देनी है तो हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रद्धा बिष्ट ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना ही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने सभी अभिभावकों और नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने बच्चों को पेड़ों का महत्व समझाते हुए बताया कि पेड़ ही हमें ऑक्सीजन शुद्ध वातावरण और बेहतर भविष्य देते हैं शिक्षकों ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे केवल पौधे लगाकर ही नहीं बल्कि उनकी नियमित देखभाल करके भी प्रकृति के सच्चे रक्षक बनें।
इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार ने एक स्वर में संदेश दिया कि यदि जीवन चाहिए तो पेड़ लगाइए यदि स्वच्छ हवा चाहिए तो हरियाली बढ़ाइए आज का लगाया गया एक पौधा आने वाले कल की सबसे बड़ी पूंजी है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने