नाबालिग छात्रा से रेप करने वाला आरोपी दो महीने बाद गिरफ्तार

फोन पर बातचीत के दौरान जाल में फंसाया था, जान से मारने की दी धमकी

गाजियाबाद।
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने दो महीने पहले 15 साल की नाबालिग छात्रा से रेप करने वाले आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी की पहचान कुनाल उर्फ मन्नू (18) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सुदामापुरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में रहता है और मूल रूप से बुलंदशहर जिले के अक्तियारपुर गांव का निवासी है। 
दरअसल 22 मई को नाबालिग छात्रा के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 27 मई को किशोरी को बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसके बयान, मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच में सामने आया कि आरोपी छात्रा को अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने उसके साथ पहले रेप किया और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 
करीब दो महीने तक फरार रहने के बाद 24 जुलाई को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जल प्लांट रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी छात्रा से पहचान पड़ोस में रहने के कारण हुई थी, बातचीत के दौरान मैंने उसका मोबाइल नंबर ले लिया, जिसके बाद उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने