सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस को मिले संसाधन

मेरठ तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दिए गए रेनकोट, छाते और बैटन लाइट

गाजियाबाद।
आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को मेरठ तिराहा पर यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक संसाधनों का वितरण किया गया। यह वितरण जनसहयोग से आयोजित कार्यक्रम के तहत किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) तथा सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) प्रथम की मौजूदगी में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए रेनकोट, छाते और पेयजल कैम्पर उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बैटन लाइट भी वितरित की गई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे कांवड़ यात्रा ड्यूटी का निर्वहन पूरी सतर्कता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने