गाजियाबाद। मसूरी थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के ऑटो के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से चोरी किए गए ऑटो को बेचने की फिराक में घूम रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह पकड़ा गया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार के अनुसार, बुधवार 29 जुलाई को मसूरी थाना पुलिस क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक ऑटो चालक को रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि ऑटो दिल्ली से चोरी किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक पुत्र जीवन सिंह, निवासी ग्राम जलालपुर तालाब के किनारे, थाना कुन्दरकी, जनपद मुरादाबाद बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब दो दिन पहले दिल्ली से ऑटो चोरी किया था। चोरी के बाद उसने ऑटो को छिपाकर रखा था और बुधवार को उसे बेचने के उद्देश्य से निकला था, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान गिरफ्तार हो गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बरामद ऑटो के संबंध में थाना जैतपुर, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पहले से ही चोरी का मुकदमा दर्ज है। मसूरी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का ऑटो बरामद कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Tags
गाजियाबाद