मौत के कारणों की जांच शुरू, पुलिस विभाग में शोक
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर अपनी सरकारी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा के रूप में हुई है। वह वर्ष 2019 बैच के अधिकारी थे और वर्तमान में मधु विहार थाने में तैनात थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने थाना परिसर स्थित पोर्टा केबिन में बने आईओ रूम में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी थे। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच के दौरान मृतक के निजी और पेशेवर जीवन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या उन्होंने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है।
सूत्रों के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) का उपचार करा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका पारिवारिक विवाद भी चल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। हालांकि, इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
घटना के बाद मधु विहार थाना परिसर और पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Tags
दिल्ली