इंदिरापुरम पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी का किया खुलासा

एक आरोपी गिरफ्तार; तेल, तार और गैस कटर बरामद

गाजियाबाद।
थाना इंदिरापुरम पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के लोहे के टुकड़े, तेल, तार और गैस कटर बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को घनश्याम शर्मा निवासी न्यायखंड-III, इंदिरापुरम, गाजियाबाद ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दर्ज कराई थी कि कनावनी नहर रोड के किनारे लगा 25 KVA का विद्युत ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की।पुलिस टीम ने 13 जुलाई 2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद दानिश कुरेशी पुत्र मोहम्मद इरशाद कुरेशी निवासी केला भट्टा, थाना कोतवाली, गाजियाबाद (उम्र करीब 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया।आरोपी के कब्जे से ट्रांसफार्मर के 04 लोहे के टुकड़े, करीब 21 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, करीब 26 किलोग्राम ट्रांसफार्मर का तार और 1 गैस कटर बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों आमिर, भूरा उर्फ रेहान, इरशाद उर्फ सल्लू, बल्लू, जावेद और अरबाज के साथ मिलकर इंदिरापुरम क्षेत्र में नहर किनारे लगे ट्रांसफार्मर को चोरी किया था। वारदात के समय आरोपी डिजायर कार और पिकअप वाहन से मौके पर पहुंचे थे। चोरी के बाद ट्रांसफार्मर को पिकअप वाहन में लादकर ले गए और बाद में उसे गैस कटर से काट दिया था। पुलिस के मुताबिक बरामद लोहे के टुकड़े, तेल और तार उसी चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के हैं।
फरार आरोपियों की तलाश जारी: पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनमें आमिर निवासी पसौंडा, भूरा उर्फ रेहान, इरशाद उर्फ सल्लू, बल्लू निवासी प्रेम नगर, जावेद निवासी डासना और अरबाज कबाड़ी निवासी हिंडन विहार कॉलोनी शामिल हैं। सभी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने