यूपी पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता: वरुण पँवार और कदीम अली की जोड़ी ने जीता स्वर्ण पदक

मुरादाबाद।
जनपद 
जनपद मुरादाबाद में 23 से 26 जुलाई तक आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों, जोन, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी (पूर्वी, मध्य एवं पश्चिम) तथा रेडियो जोन की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में आयोजित समारोह में ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।  इस प्रतियोगिता में बैडमिंटन के 45 प्लस ओपन डबल्स के फाइनल मुकाबले में उप निरीक्षक वरुण पँवार (कमिश्नरेट आगरा) और उनके पार्टनर हेड कांस्टेबल कदीम अली (जनपद झाँसी/गोरखपुर जोन) की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी मुनीराज जी और बरेली के कुलदीप सिंह की जोड़ी को हराकर गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) अपने नाम किया। सभी विजेताओं को पुलिस अकादमी में पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के अन्य प्रमुख परिणाम एवं आकर्षण: 
टेबल टेनिस ओपन पुरुष डबल्स: मुरादाबाद डीआईजी मुनीराज जी और बरेली जोन के उपनिरीक्षक अरविंद चौधरी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। 
टेबल टेनिस (महिला वर्ग): प्रयागराज की गुनगुन ने ओपन महिला एकल, ओपन महिला युगल और मिक्स डबल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। 
बैडमिंटन (महिला वर्ग): मेरठ जोन की सिमरन चौधरी ने ओपन महिला एकल का खिताब जीता। 
महिला बैडमिंटन डबल्स: गोरखपुर की नंदिनी यादव और प्रयागराज की रुद्राणी जायसवाल की जोड़ी ने कानपुर की आरती सिंह पाल और रिचा यादव की जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 
प्रतियोगिता के समापन पर 26 जुलाई को डॉ. बी. आर. आंबेडकर पुलिस अकादमी में सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, जो पुलिस सेवा में अत्यंत आवश्यक है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने