होटल में पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति का फूटा गुस्सा, जमकर हुआ हंगामा; वीडियो वायरल
गाजियाबाद। इश्क का बुखार कपल्स को अक्सर किसी न किसी होटल तक ले जाता है जहां वे एकान्त में समय बिताते हैं मगर कई बार इन होटलों में शादीशुदा लोग भी अपने प्रेमियों के साथ पहुंच जाते और जब भेद खुलता है तो हंगामा भी होता है। ऐसा ही हंगामा गाजियाबाद के एक होटल में देखने को मिल रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।कोतवाली घंटाघर क्षेत्र के बजरिया स्थित एक होटल में उस समय हंगामा मच गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर उसके प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ लिया। घटना के बाद होटल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति ने होटल के कमरे में पत्नी और उसके कथित प्रेमी को एक साथ देखा तो वह आपा खो बैठा। गुस्से में उसने प्रेमी को कमरे से बाहर घसीटते हुए होटल के नीचे तक ले आया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान होटल में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद के होटल में पति ने पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड संग पकड़ा। बॉयफ्रेंड की सड़क पर पिटाई की। pic.twitter.com/O7i3KxHLCB
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 15, 2026
घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में होटल परिसर में हंगामा और मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला का पति सीढ़ियों से धकेलते हुए प्रेमी को नीचे लाता है और फिर होटल से बाहर सड़क पर उसे पीटते हुए उसकी पहचान पूछता है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही यह स्पष्ट हो सका है कि किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है या नहीं।
Tags
गाजियाबाद