गाजियाबाद। नशे के सौदागरों के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना इंदिरापुरम पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रही महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को चेकिंग के दौरान साहिबाबाद मंडी के सामने नगर निगम पार्क के पास से रीता देवी (40 वर्ष) पत्नी रमन सिन्हा को गिरफ्तार किया गया। वह वर्तमान में संगम विहार, नंदग्राम क्षेत्र में रह रही थी, जबकि उसका स्थायी पता लूनी, जोधपुर (राजस्थान) है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान रीता देवी ने बताया कि वह अवैध रूप से गांजे की खरीद-फरोख्त करती है और इससे होने वाली कमाई से अपने शौक व मौज-मस्ती के खर्च पूरे करती है। उसने बताया कि वह 'मुन्ना' नामक व्यक्ति, जो बिहार का रहने वाला है, से गांजा खरीदकर लाती थी। घटना वाले दिन भी वह गांजा बेचने के उद्देश्य से जा रही थी, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
महिला ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल जा चुकी है। पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी मुन्ना की तलाश में जुटी है और उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags
गाजियाबाद