गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी और वांछित बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से एक स्प्लेंडर बाइक, एक देसी तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद हुआ है।
इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सिटी जोन की स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और थाना इंदिरापुरम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश संजय, जो नांगलोई का रहने वाला है और थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में स्नैचिंग के एक मुकदमे में वांछित चल रहा है, दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में सक्रिय है।

सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने कनावनी पुस्ता रोड पर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर तेजी से भागने लगा। इस दौरान उसकी बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस के अनुसार, टीम को अपनी ओर आता देख बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश संजय के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेज दिया।
पूछताछ में आरोपी ने थाना इंदिरापुरम के चौकी क्षेत्र में हुई स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस जांच में उसके खिलाफ स्नैचिंग और चोरी के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags
गाजियाबाद