एसीपी अतुल कुमार सिंह की सूझबूझ से कांवड़ शिविर लगाने विवाद सुलझा, ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सुविधा पर आयोजकों ने जताई सहमति, पार्षद रवि भाटी ने की सराहना
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-वजीराबाद रोड पर विक्रम एन्क्लेव के समीप वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान चौक पर कांवड़ सेवा शिविर लगाने को लेकर मंगलवार को कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया गया कि शिविर का टेंट सड़क की ओर कुछ अधिक निकल रहा था, जिससे यातायात और कांवड़ यात्रा दोनों प्रभावित होने की आशंका थी। इसे देखते हुए पुलिस ने टेंट लगाने का कार्य रुकवा दिया, जिसके बाद आयोजकों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई।
विवाद की सूचना मिलते ही एसीपी अतुल कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और यातायात व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपसी सहमति से समाधान निकाल दिया। एसीपी के हस्तक्षेप से कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई और विवाद शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।
इस दौरान वार्ड-37 के भाजपा पार्षद रवि भाटी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आयोजकों और पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर माहौल को शांत कराया। आवश्यक बदलाव के बाद शिविर लगाने का कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया और तैयारियां पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ीं। शिविर आयोजक रामवीर कश्यप ने बताया कि उनका कश्यप समाज पिछले लगभग 10 वर्षों से इस स्थान पर कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन करता आ रहा है। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल, विश्राम सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

स्थानीय लोगों ने एसीपी अतुल कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते समाधान निकलने से न केवल विवाद समाप्त हुआ, बल्कि यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रही और कांवड़ सेवा का कार्य भी बिना किसी बाधा के जारी रह सका। इस अवसर पर भाजपा पार्षद रवि भाटी, रामवीर कश्यप, मुकेश यादव सहित कश्यप समाज के अनेक पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
गाजियाबाद