पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मूर्ति व दो कलश बरामद
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने घर में प्लंबर का काम करने के दौरान मंदिर से पीतल की मूर्ति और पूजा का सामान चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक पीतल की मूर्ति और दो छोटे कलश बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को शालीमार गार्डन निवासी अजय आनंद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में प्लंबिंग का काम करने आए युवक ने घर के मंदिर से एक पीतल की मूर्ति, चार तांबे के लोटे, पांचमुखी दीपक तथा अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना शालीमार गार्डन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने 31 जुलाई को 150 फुटा रोड स्थित 'आपकी रसोई' के पास से आरोपी रिजवान पुत्र डब्बू निवासी शहीद नगर, थाना साहिबाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की एक पीतल की मूर्ति और दो छोटे कलश बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्लंबर का काम करने के लिए घर गया था। इसी दौरान उसकी नजर घर के मंदिर में रखी मूर्ति और पूजा सामग्री पर पड़ी। लालच में आकर उसने सामान चोरी कर लिया। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
Tags
गाजियाबाद
