नोएडा में गैंग सरगना समेत 6 गिरफ्तार; 15 बाइक व 4 चाकू बरामद, चोरी की बाइक 8 से 12 हजार रुपये में बेचते थे आरोपी
नोएडा। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 15 मोटरसाइकिलें और चार चाकू बरामद किए हैं। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फर्रुखाबाद निवासी राजीव चौहान, गाजियाबाद के खोड़ा निवासी अजय कुमार, फर्रुखाबाद निवासी सचिन कुमार, बरौला निवासी कृष्णा उर्फ शेरा, बांदा निवासी विजय कुमार तथा राजस्थान के करौली निवासी बृजेश कुमार के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना राजीव चौहान है, जो वर्तमान में दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सभी सदस्य आदतन अपराधी हैं और कई वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। राजीव चौहान पर करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अजय, सचिन, कृष्णा उर्फ शेरा, विजय और बृजेश पर भी पांच से छह मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 100 से अधिक वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही महज दो मिनट के भीतर बाइक का लॉक तोड़कर चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद बाइक को तुरंत किसी सुनसान स्थान या झाड़ियों में छिपा दिया जाता था, ताकि पुलिस या लोगों की नजर से बचा जा सके।
एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को सीधे नहीं बेचते थे। पहले खरीदार तलाशते थे और फिर उन्हें 8 हजार से 12 हजार रुपये में बेच देते थे। चोरी के वाहन मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना दस्तावेज के सस्ते दामों पर खपाए जाते थे। यदि किसी बाइक का खरीदार नहीं मिलता था तो उसके इंजन, टायर, बैटरी और अन्य पुर्जे अलग-अलग बेचकर मुनाफा कमाया जाता था। बिक्री से मिलने वाली रकम गिरोह के सभी सदस्य आपस में बांट लेते थे।
पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान आरोपी अपने पास चाकू भी रखते थे। यदि कोई व्यक्ति उन्हें पकड़ने या विरोध करने की कोशिश करता था तो उसे चाकू दिखाकर डराते हुए मौके से फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार चाकू भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने राजस्थान निवासी राहुल को इस गिरोह का वांछित सदस्य घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बरामद 15 मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है कि वे किन-किन थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के जिलों में कई अन्य वाहन चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया है। साथ ही चोरी के वाहन खरीदने वालों और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

Tags
नोएडा