छाबड़ा में चल ही कथा में शामिल हुए एसीपी अतुल कुमार सिंह, पार्षद रवि भाटी एवं विजेंद्र श्रीवास्तव ने किया सम्मानित
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन स्थित छाबड़ा कॉलोनी के प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। पूज्य पं. हरिप्रसाद ब्रजवासी के मुखारबिंदु से चल रही कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। जैसे ही कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया, श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। पूरे पंडाल में ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह पहुंचे। इस अवसर पर पार्षद रवि भाटी एवं विजेंद्र श्रीवास्तव ने एसीपी अतुल कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान एसीपी अतुल कुमार सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को अपनी गोद में लेकर दुलार किया। यह भावपूर्ण दृश्य देखकर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके बाल स्वरूप से जुड़े प्रसंगों का वर्णन करते हुए पं. हरिप्रसाद ब्रजवासी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, सत्य, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे आयोजन का आनंद उठाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे आयोजन का आनंद उठाया।
Tags
गाजियाबाद