गाजियाबाद पुलिस लाइन में दी गई दिवंगत दरोगा उपेन्द्र तोमर को श्रद्धांजलि, अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना
इधर दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर को गाजियाबाद पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर शोक सलामी के लिए लाया गया। इस दौरान अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन समेत कमिश्नरेट गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत उपनिरीक्षक को नमन किया और पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एसएसपी नीरज जादौन ने दिवंगत उपनिरीक्षक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को भरोसा देते हुए कहा कि पुलिस विभाग इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है और हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी. दरोगा उपेंद्र तोमर बागपत जिले बासोली गांव के रहने वाले थे।
शोक सलामी के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत उपनिरीक्षक की सेवाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभी के बाद एसएसपी नीरज जादौन यशोदा अस्पताल गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल आरक्षी ऋतिक का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एसएसपी ने चिकित्सकों से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और घायल आरक्षी का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत उपनिरीक्षक की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Tags
गाजियाबाद