ताहिरपुर कट के पास चेकिंग में पकड़े गए, 2 महीने पहले चुराई थी बाइक
गाजियाबाद । शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान शहीद नगर निवासी वारिस (24) और लोनी निवासी साजिद (26) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार शहीद नगर निवासी शाहिद खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 6 जून को वह अपनी स्प्लेंडर बाइक लॉक करके ऑफिस गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद 12 जून को उन्होंने शालीमार गार्डन थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार 26 अगस्त को शालीमार गार्डन पुलिस ताहिरपुर कट, डीएलएफ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से दो संदिग्ध युवकों के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास से काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई। बाइक के नंबर और दस्तावेजों की जांच की गई तो वह चोरी की निकली।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक करीब दो महीने पहले शालीमार गार्डन क्षेत्र से चोरी करने की बात बताई है। चोरी के बाद वे बाइक का इस्तेमाल निजी काम और आने-जाने के लिए कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को दोनों बाइक लेकर किसी दूसरे स्थान पर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान चेकिंग में पकड़े गए। बाइक बरामद होने के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में चोरी की संपत्ति रखने से संबंधित धारा भी बढ़ाई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags
गाजियाबाद