उत्तरी जिला पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, 8 मामलों में 30.81 लाख से अधिक की ठगी को दे चुके थे अंजाम
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फर्जी यूपीआई भुगतान के स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों से ठगी करने और बाद में उनके मोबाइल फोन चुराकर अनधिकृत वित्तीय लेनदेन करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। अब तक सामने आए मामलों में आरोपी ने 30.81 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है।
उत्तरी जिला डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई है। उसे 20 अगस्त को दिल्ली के सदर बाजार स्थित कपड़े की दुकान के मालिक के साथ एक लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी छोटी दुकानों पर कम कीमत का सामान खरीदता था और भुगतान के नाम पर दुकानदार को फर्जी अथवा डिजिटल रूप से तैयार किया गया यूपीआई पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाता था। इसके जरिए वह दुकानदार को विश्वास दिलाता था कि भुगतान सफलतापूर्वक हो चुका है।

बैंक खाते में रकम न आने पर मदद के बहाने बनाता था शिकार: डीसीपी के अनुसार, जब दुकानदार अपने बैंक खाते की जांच करता और उसमें पैसे जमा नहीं होने की बात कहता, तो आरोपी तकनीकी या भुगतान संबंधी समस्या को दूर करने में मदद की पेशकश करता था। इस दौरान वह पीड़ित के मोबाइल फोन और यूपीआई संबंधी जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश करता था। यदि दुकानदार अपना फोन आरोपी को नहीं देता था तो वह मोबाइल या यूपीआई से जुड़ी जानकारी हासिल करने का प्रयास करता था। इसके बाद मौका मिलने पर मोबाइल फोन चोरी कर लेता या झपट लेता था।दिल्ली पुलिस @DcpNorthDelhi के साइबर थाने की टीम ने दुकानदारों को ठगने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का किया पर्दाफाश।
— Delhi Police (@DelhiPolice) August 26, 2026
आरोपी फर्जी UPI पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों का मोबाइल फोन हासिल कर बैंक/UPI खातों से पैसे ट्रांसफर कर लेते थे।
तकनीकी जांच, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और… pic.twitter.com/rAnXiL3zWT
चोरी के मोबाइल से करता था अनधिकृत लेनदेन: डीसीपी का कहना है कि आरोपी कथित तौर पर चोरी किए गए मोबाइल फोन और हासिल की गई जानकारी का इस्तेमाल बैंकिंग एवं यूपीआई ऐप के माध्यम से अनधिकृत वित्तीय लेनदेन करने के लिए करता था। ठगी की रकम ऐसे बैंक खातों में भेजी जाती थी, जिनका इस्तेमाल दूसरों की रकम प्राप्त करने के लिए किया जाता था। कुछ मामलों में आरोपी एटीएम के माध्यम से रकम निकाल लेता था, जिससे धनराशि का पता लगाना मुश्किल हो जाता था। पुलिस के मुताबिक, जांच में अब तक 30.81 लाख रुपये से अधिक की ठगी का पता चला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की घटनाओं की जांच कर रही है।
Tags
दिल्ली