थाना शालीमार गार्डन में नन्हे हाथों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी

एसएसओ समेत सभी पुलिसवालों ने बच्चों संग पर्व मनाकर दिया सुरक्षा और भाईचारे का संदेश

गाजियाबाद।
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर थाना शालीमार गार्डन में बच्चों के साथ विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने बच्चों से राखी बंधवाई और उन्हें मिठाई एवं उपहार वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
थाना प्रभारी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। उन्हें सावधानीपूर्वक सड़क पार करने और यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बच्चों से कहा कि पुलिस सदैव आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने पुलिस और समाज के बीच आत्मीयता एवं विश्वास का संदेश दिया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने