गाजियाबाद में दरोगा समेत दो पुलिसवालों पर गिरी सीपी की गाज

लापरवाही के कारण थाना नन्दग्राम के दरोगा और थाना वेबसिटी के हेडकांस्टेबल को किया गया सस्पेंड

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर ने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के मामले में एक उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी को मंगलवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस कमिश्नरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नंदग्राम में तैनात उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में उनके कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना से संबंधित प्रकरण सामने आया था। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, थाना वेवसिटी में तैनात मुख्य आरक्षी आबिद के विरुद्ध भी इसी तरह के आरोपों के चलते विभागीय कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के मामले में मुख्य आरक्षी आबिद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 
पुलिस आयुक्त जे0 रविन्द्र गौड़ ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि पुलिस बल की कार्यप्रणाली में सुधार और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जाते रहेंगे। इसका उद्देश्य नागरिकों को बेहतर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने