गाजियाबाद। थाना अंकुर विहार पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित 68 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रामेश्वर पार्क स्थित दो प्लॉटों पर कब्जा करने और प्लॉट का गेट तोड़ने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 13 जून 2026 को पीड़ित की ओर से थाना अंकुर विहार में तहरीर दी गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि रामेश्वर पार्क, थाना अंकुर विहार क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर डी-254 और डी-255 को धोखाधड़ी के जरिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जाने का प्रयास किया गया तथा प्लॉट का गेट भी तोड़ दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना अंकुर विहार में बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 324(4), 329(3) और 329(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित आरोपी दयानंद शर्मा पुत्र हरिदास शर्मा, निवासी रामेश्वर पार्क, थाना अंकुर विहार, गाजियाबाद को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 68 वर्ष बताई गई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने वादी के भाई की मृत्यु के बाद उनके नाम से रामेश्वर पार्क स्थित प्लॉट नंबर D-254 और D-255 के फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दोनों प्लॉटों पर कब्जा कर लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना अंकुर विहार में इस प्रकरण से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags
गाजियाबाद