भाजपा नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर पूर्व सांसद से की मुलाकात, कहा- सत्य की जीत हुई
गाजियाबाद। महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को न्यायालय से बरी किए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल चीफ जस्टिस अश्वनी पवार ने बुधवार को मामले में फैसला सुनाया।
अदालत में करीब 1133 दिनों तक चली सुनवाई के दौरान 127 बार मामले की सुनवाई हुई। न्यायालय के फैसले के बाद गाजियाबाद के भाजपा नेताओं और समर्थकों ने बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात कर खुशी जताई।
गाजियाबाद से भाजपा के वरिष्ठ नेता कालीचरण पहलवान, सरदार सिंह भाटी, मुकेश ठाकुर और क्रिश प्रताप सिंह ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। नेताओं ने न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि अंत में सत्य की जीत होती है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सभी लोगों को न्यायपालिका पर विश्वास रखना चाहिए और न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया गया और उन्हें एक राजनीतिक विवाद का हिस्सा बनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले से समर्थकों में उत्साह है और लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि न्याय मिलने से उन्हें संतोष मिला है।