फायर फाइटरों की तत्परता से दलदल में डूबते शख्स को मिला जीवनदान (वीडियो देखें)

शास्त्री नगर में गहरे नाले के दलदल में फंसे व्यक्ति को फायर टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

गाजियाबाद।
शास्त्री नगर क्षेत्र में गहरे और गंदे नाले के दलदल में फंसे एक व्यक्ति को अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद व्यक्ति को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय संजयनगर भेजा गया।
अग्निशमन विभाग के सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10:11 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि आई ब्लॉक शास्त्री नगर में एक व्यक्ति गहरे नाले के दलदल में फंस गया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में फायर स्टेशन कोतवाली से एक एफक्यूआरवी और कविनगर फायर स्टेशन से एक फायर टेंडर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए।
मौके पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों व रेस्क्यू तकनीक का प्रयोग करते हुए नाले में फंसे व्यक्ति तक पहुंच बनाई। टीम ने काफी प्रयास और तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान गौरव (47 वर्ष) के रूप में हुई है। बाहर निकालने के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, संजयनगर भेजा गया। अग्निशमन एवं आपात सेवा गाजियाबाद की त्वरित कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने