वैशाली के ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट में फ्लैट में लगी आग

फायर टीम ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद।
 
वैशाली सेक्टर-5 स्थित ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट में शुक्रवार को एक बंद फ्लैट में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 3:40 बजे प्लॉट नंबर-849, ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट, सेक्टर-5 वैशाली स्थित एक फ्लैट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वैशाली तीन फायर टेंडर के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग भवन के द्वितीय तल पर स्थित एक बंद फ्लैट में लगी थी। फायर सर्विस टीम ने तत्काल फ्लैट के गेट का लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दो सीढ़ियों के माध्यम से होज लाइन फैलाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। साथ ही भवन के अन्य फ्लैटों में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि फायर कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया और आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोक लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फ्लैट मालिक की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने