मेहंदी, फैशन शो और पारंपरिक खेलों से गुलजार हुआ जागृति भवन
गाजियाबाद। कविनगर रामलीला ग्राउंड स्थित जागृति भवन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में 21 अगस्त 2026 की शाम हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमिश्नरेट गाजियाबाद की वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती प्राची चौधरी, पत्नी अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट गाजियाबाद ने की।हरियाली तीज उत्सव में कमिश्नरेट गाजियाबाद की महिला पुलिस अधिकारी, पुलिस उच्चाधिकारियों की धर्मपत्नियां, प्रशासनिक महिला अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों की धर्मपत्नियां तथा पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक गीतों एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उत्सव का रंग और गहरा कर दिया।
उत्सव के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, फैशन शो और तीज पर्व से जुड़े पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने आकर्षक मेहंदी रचाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्रीमती सुम्मी ने प्रथम, श्रीमती पिंकी चौधरी ने द्वितीय और श्रीमती रेशमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता में श्रीमती सोमा विश्वास प्रथम, श्रीमती चंचल चौधरी द्वितीय और श्रीमती शीतल चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में तीज पर्व की खुशियां साझा कीं और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजकों के अनुसार, हरियाली तीज उत्सव का उद्देश्य महिलाओं के पारंपरिक पर्व को उल्लासपूर्वक मनाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना, पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाना तथा सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को मजबूत करना रहा।

Tags
गाजियाबाद