हरियाली तीज पर राजपूत सभा ने मनाया ‘उल्लास-4

अतिथियों ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर, महिलाओं और बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, प्रतिभाएं सम्मानित

गाजियाबाद।
राजपूत सभा (रजि.) की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी हरियाली तीज के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उल्लास-4’ का आयोजन किया गया। शुक्रवार को राजेंद्र नगर सेक्टर-5 स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत सभा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एडवोकेट ने की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि नारायणी साहित्य कला अकादमी, दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पुष्पा सिंह बिसेन विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम में गाजियाबाद के साथ-साथ एनसीआर के विभिन्न क्षत्रिय संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बबिता चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद गणेश वंदना से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। मंच संचालन डॉ. पूजा सिंह और विवेक भदौरिया एडवोकेट ने किया।
बच्चों और महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन:
‘उल्लास-4’ का मुख्य आकर्षण बच्चों, बालिकाओं और महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर सामाजिक संदेश दिया, जबकि पवित्रम योग संस्थान के बच्चों ने यौगिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सभा के नन्हे-मुन्ने बच्चों, बालिकाओं और महिलाओं ने विभिन्न गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अद्विक प्रताप सिंह ने शिव स्तुति, रोली सिंह ने ‘कृष्ण की दुविधा’ तथा आयुषी, नाविका और काव्य ने नृत्य की प्रस्तुति दी। 
श्रीमती उर्वशी सोम के निर्देशन में बच्चों की लघु नाटिका तैयार की गई, जिसका मंचन दर्शकों ने खूब सराहा। महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी प्रियंका सिंह ने कराई। विभिन्न प्रस्तुतियों में प्रियंका सिंह, शशि तोमर, गीता सिंह, मेघना सिंह, सीता भदौरिया, प्रीति सिंह, सृष्टि तंवर, अभिलाषा सिंह, सिमरन राघव सहित अनेक महिलाओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। डॉ. पूजा भदौरिया, कुसुम राणा, काव्य राघव समेत अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित: 
कार्यक्रम के दौरान राजपूत सभा की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. बबिता चौहान और विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पा सिंह बिसेन को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित कुमारी स्मृति सिंह, पुत्री श्रीमती एवं श्री घनश्याम सिंह, को भी सम्मानित किया गया। स्मृति सिंह ने सभा की बालिकाओं और बच्चों को प्रशासनिक सेवाओं में आने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। समाज में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए श्रीमती आशा तोमर, अध्यक्ष आनंदपाल तोमर फाउंडेशन, को सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. विधि गहलोत तोमर, डॉ. पूजा चौहान और डॉ. जाह्नवी राघव को सम्मानित किया गया। वहीं सान्या राणा को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने और निशा सोम कुशवाहा को पुलिस सेवा में चयनित होने पर सभा की ओर से सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर:
मुख्य अतिथि डॉ. बबिता चौहान ने महिलाओं और बालिकाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और महिलाओं को अपनी प्रतिभा के विकास के लिए निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पा सिंह बिसेन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए राजपूत सभा और आयोजकों को बधाई दी। वहीं कुमारी स्मृति सिंह ने बच्चों को अच्छे संस्कार ग्रहण कर बेहतर नागरिक बनने और समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया।सभा के संरक्षक ठाकुर धर्मपाल सिंह और ठाकुर रमेश चंद्र राघव कार्यक्रम की भव्यता और बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों की भागीदारी देखकर भावविभोर नजर आए।
मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाने का आह्वान:
  राजपूत सभा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ बच्चों और युवाओं को मोबाइल फोन तथा सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज को मजबूत बनाने के लिए बच्चों को संस्कार, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती सुनंदा चौहान, पार्षद ज्योति चौहान और पूर्व पार्षद श्रीमती कुसुम सिंह अपने परिवारों के साथ शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन के सफल होने पर राजपूत सभा को बधाई दी। इस दौरान दृष्टि विजन केयर सेंटर की ओर से भी सहभागिता की गई। संस्था ने सदस्यों को आंखों के उपचार में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की रही भागीदारी:
कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा सिसोदिया, किरण पुंडीर, श्रीमती गीता सिंह, डॉ. आराधना सिंह, डॉ. प्रभा चौहान, डॉ. छाया सिंह, श्रीमती कुसुम राणा, डॉ. ज्योति चौहान, श्रीमती रिंकी राणा, श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह, श्रीमती निर्मला राघव, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती शेफाली राणा सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सभा के महामंत्री ठाकुर महाराज सिंह पुंडीर, कोषाध्यक्ष ठाकुर सुभाष सिंह गौर, अभिमन्यु सिंह, हरेंद्र राणा, सुबोध परमार, राजेश सिसोदिया, विनोद कुमार चौहान, रवि राघव और सुमित राघव आदि ने संभाली। मंच एवं झूला सज्जा का कार्य विकेश सिंह और सुबोध परमार ने किया। महिला प्रमुख डॉ. पूजा भदौरिया ने महिलाओं और हर उम्र के बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत ठाकुर आरसी कुशवाह, ठाकुर रूप सिंह, आईवी राघव, सुमित राघव, सुबोध परमार, संग्राम सिंह भदौरिया, भूपेंद्र राघव और पवन सोम आदि ने किया।
कार्यक्रम में ठाकुर रविंदर तोमर, संस्थापक आरएम इंडस्ट्रीज, डॉ. गजेंद्र चौहान, आचार्य विवेकादित्य, ठाकुर प्रमोद राणा, ठाकुर उदयराज गौतम, डॉ. आरएस तोमर, डॉ. एसके सिंह, डॉ. जीएस चौहान, ठाकुर अमरेश, आरके सिंह, ठाकुर एसपी सिंह, धनंजय सिंह, चंद्रशेखर तोमर, अमित सिंह, कुंवर उदयराज गौतम, बिशन सिंह चौहान, संग्राम सिंह भदौरिया, रवि राघव, धर्मेंद्र राणा, विनोद सिंह, ठाकुर रूप सिंह, रामवीर सिंह चौहान, जितेंद्र तोमर एडवोकेट, राजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. केतन चौहान, लेखराज पुंडीर, देवेंद्र तोमर, सुरेंद्र तंवर, तेजपाल तंवर, राम कुमार सिंह, प्रिंसिपल बृजेश सिंह, प्रमोद सिसोदिया, जितेंद्र सिंह, प्रतिभा कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला वर्ग से डॉ. मधु सिंह, डॉ. राधा रानी, श्रीमती कुसुम राणा, श्रीमती नीता सिंह, श्रीमती सीता भदौरिया, श्रीमती शेफाली राणा, श्रीमती आरएस कुशवाह, श्रीमती एमपीएस राणा, श्रीमती निर्मला राघव, पूर्व पार्षद श्रीमती कुसुम सिंह, डॉ. प्रभा चौहान, डॉ. पूजा चौहान और श्रीमती ज्योति चौहान सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। अंत में राजपूत सभा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एडवोकेट ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने