जयपुरिया मॉल में हाथ में चाकू लिए युवक ने युवती बरसाए थप्पड़

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ युवती की पिटाई का वीडियो, आरोपी हिरासत में

गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल में एक युवक द्वारा युवती के साथ मारपीट का वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मामले का संज्ञान लेते हुए इंदिरापुरम थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त की शाम करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि घटना जयपुरिया मॉल स्थित कैलिफोर्निया बुरिटो स्टोर की है। यहां कार्यरत एक युवती के साथ प्रताप विहार निवासी युवक ने मारपीट की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे तथा किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद युवक ने युवती पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक स्टोर के किचन में घुस गया और वहां रखा चाकू उठा लिया। इसके बाद उसने युवती के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक अन्य युवती को भी आरोपी ने धक्का देकर दूर कर दिया और हस्तक्षेप न करने की धमकी दी। घटना के दौरान मॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के मुताबिक, युवक और युवती के बीच पहले से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। यह भी चर्चा है कि युवती की अपने स्टोर में कार्यरत एक अन्य युवक से मित्रता को लेकर आरोपी नाराज था, जिसके चलते विवाद बढ़ गया। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी भी व्यक्तिगत दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इंदिरापुरम थाने में तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने