डायवर्जन और बैरिकेडिंग व्यवस्था को लेकर डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने दिए सख्त निर्देश
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर रविवार को पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने पुलिस बल के साथ मोदीनगर, निवाड़ी और मुरादनगर थाना क्षेत्रों में कांवड़ मार्ग तथा विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ग्रामीण ने कांवड़ियों के निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए और बैरिकेडिंग व डायवर्जन व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ मार्गों और शिविरों के आसपास साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

डीसीपी ग्रामीण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं और आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
Tags
गाजियाबाद