गाजियाबाद। लोनी थाना पुलिस ने निठोरा अंडरपास के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान नकबजनी के मामले में वांछित एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा नकबजनी की घटना में चोरी किए गए करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
लोनी एसीपी रामकिशन के मुताबिक, थाना लोनी पुलिस टीम निठोरा अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नकबजनी की घटना में वांछित आरोपी मोटरसाइकिल से निठोरा की ओर से आने वाला है। कुछ देर बाद पुलिस को एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ाकर निठोरा की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसल गई।

लोनी एसीपी के अनुसार, आरोपी ने अपने पास मौजूद तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन पुत्र राजू, निवासी डबल टंकी के पास रूपनगर, लोनी, गाजियाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष बताया। पुलिस के अनुसार, सचिन ने पूछताछ में 20 अगस्त की रात लोनी के गिरि मार्केट क्षेत्र में एक घर में घुसकर चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से इसी नकबजनी की घटना में चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें नकबजनी, चोरी, चोरी का माल बरामदगी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
गाजियाबाद