नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

टीला मोड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, पॉक्सो एक्ट में हुई कार्रवाई

गाजियाबाद।
टीला मोड़ थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहसीन (23) पुत्र इस्लाम के रूप में हुई है। वह ग्राम कुर कुर्सी, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद का निवासी है। उसका मूल निवास ग्राम कसेरुआ, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को एक महिला ने थाने में शिकायत दी थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से लापता हो गई है। शिकायत के आधार पर टीला मोड़ थाने में तत्काल धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। किशोरी की तलाश और बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर मामले में धारा 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने बताया कि रविवार को मैनुअल इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित आरोपी मोहसीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी किशोरी से पहले से जान-पहचान थी और दोनों मोबाइल फोन पर बातचीत करते थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को वह किशोरी को अपने साथ लेकर गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी स्वीकार की है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने