गाजियाबाद पुलिस ने मेरठ से दबोचा आरोपी
गाजियाबाद। मोदीनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नौशाद (25) पुत्र वहीद निवासी साहेलनगर, थाना जानी, जनपद मेरठ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 62 एवं 333 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मोदीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पीड़िता से पहले से जान-पहचान थी और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। उसने दावा किया कि दोनों के बीच कुछ पैसों का लेन-देन था, जिसके समझौते के लिए वह पीड़िता के घर गया था। इसके बाद विवादित घटनाक्रम हुआ।

Tags
गाजियाबाद