गाजियाबाद में रालोद खेल प्रकोष्ठ की महानगर कार्यकारिणी का विस्तार

पदाधिकारियों ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

गाजियाबाद।
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) महानगर खेल प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को नवयुग मार्केट स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं को खेलों से जोड़ने और संगठन को महानगर स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक तोमर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व एशियन गोल्ड मेडलिस्ट जगराज सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने की। मंच का संचालन प्रदेश महासचिव रविंद्र चौहान ने किया।
इस दौरान खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। राहुल चौधरी को महानगर उपाध्यक्ष, हर्ष भाटी, जय चौधरी, नौशाद, अमरनव सैनी और पिंकी बत्ता को महानगर महासचिव, ध्रुव चौधरी को महानगर सचिव तथा आयुष जैन को महानगर सदस्य मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इंद्रजीत सिंह टीटू तथा खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सतवीर ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने की अपेक्षा जताई।
प्रेस वार्ता में अजयवीर चौधरी, विजय कौशिक, ओ.डी. त्यागी, लोकेश चौधरी, प्रदीप त्यागी, भूपेंद्र डबास, तुषार कौशिक, इंद्राणी त्यागी, नैन्सी, करण शर्मा, दिनेश शर्मा, दीपा सिरोही, महेक सिंह बड़ौत, सुशीला त्रिपाठी और जैवीर चपरौली सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने