पार्षद रवि भाटी ने रिबन काटकर किया शुभारंभ , भोले के जयकारों से गूंजा वजीराबाद रोड
गाजियाबाद। शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से महर्षि कश्यप शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा शालीमार गार्डन क्षेत्र में गुरूवार से भव्य कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया गया। यहां वजीराबाद रोड पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के समीप लगाए गए इस सेवा शिविर का शुभारंभ भाजपा पार्षद वार्ड-37 के रवि भाटी ने रिबन काटकर किया। शिविर के उद्घाटन के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। शिवभक्तों और समिति के सदस्यों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। शिविर में कांवड़ियों के लिए विश्राम, जलपान, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी यात्रा कर रहे शिवभक्तों को राहत मिल सके।इस अवसर पर भाजपा पार्षद रवि भाटी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने समिति के सदस्यों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी कांवड़ यात्रियों की सेवा पूरी श्रद्धा के साथ की जा रही है। समिति के कार्यकर्ता शिवभक्तों की सेवा और सहायता में जुटे हुए हैं।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर रामबीर कश्यप, कलराम कश्यप, डाल चन्द्र कश्यप, मुकेश यादव, प्रमोद चौधरी, एसके शर्मा, दीपक मिश्रा, सोनू चौधरी, सिंटू चौधरी, अनुज सिंह, समीर चौधरी, बबली चौहान, पूजा भारद्वाज, शालू सिंह, सविता भड़ाना, बबिता सोलंकी, अनिल चौहान, नरेंद्र बघेल, अनु पाहवा, कैलाश भट्ट, मोनू सेंगर, विकास पंडित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Tags
गाजियाबाद