ऑपरेशन प्रहारः खोड़ा में 4.5 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद।
 
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 4.5 किलो अवैध गांजा और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गुरूवार को थाना खोड़ा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन पुत्र शेर सिंह निवासी कैलाश नगर, विजय नगर, गाजियाबाद और जतिन मेहर पुत्र दीपचंद मेहर निवासी सराय नजर अली, थाना कोतवाली क्षेत्र, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से करीब 4.5 किलो गांजा और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा दिल्ली से लेकर आते थे। एक व्यक्ति उन्हें गांजा उपलब्ध कराता था, जो अलग-अलग स्थान बदलकर उनसे संपर्क करता था। आरोपी गांजे को छोटी-छोटी पॉलीथीन में भरकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इससे होने वाली कमाई से अपने खर्च और शौक पूरे करते थे।बरामद स्कूटी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह उसके दोस्त की है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नितिन और जतिन के खिलाफ गाजियाबाद में धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने