तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. विपिन गौड़ ने दी बधाई

एनएआई महासचिव ने कहा-उत्तराखंड की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी और मजबूती
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत से न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NAI) के महासचिव डॉ. विपिन गौड़ ने देहरादून स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. विपिन गौड़, जो श्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार भी हैं, ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। उनके लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा।
डॉ. गौड़ ने कहा कि श्री तीरथ सिंह रावत ने हमेशा संगठन और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। उनकी सरलता, सहजता और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें एक अलग पहचान दिलाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में श्री रावत अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा भाजपा संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों, संगठन और मीडिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. विपिन गौड़ ने श्री रावत के उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी में सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के एक वरिष्ठ नेता को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में महत्वपूर्ण स्थान मिलना प्रदेश के लिए सम्मान की बात है और इससे उत्तराखंड की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने